HomeRashifalAaj Ka Rashifal 28 August 2026: हाथ आएगा पैसा, बढ़ेंगे खर्च; मिलेगा...

Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: हाथ आएगा पैसा, बढ़ेंगे खर्च; मिलेगा उपहार और मान-सम्मान, जानें अपनी राशि का हाल

सितारों की चाल आज कई जातकों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है।

• सितारों की चाल आज कई जातकों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है। जानिए 28 अगस्त 2026 को मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पारदर्शी पीला | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
आज पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाया जा सकता है। काम का बोझ रहेगा। परिवार के साथ प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : घर से बाहर निकलते समय अपने गुरु या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। कोई उपहार मिलेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत

कर्क राशि
आज आप किस्मत के भरोसे न बैठें। शारीरिक रूप से आज आप अस्वस्थ रह सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। किसी चीज के गुम होने की आशंका बनी रहेगी। शत्रु पक्ष से भी नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : लाल रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको समझा सकता है। आज के दिन आप फिजूलखर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।

कन्या राशि
आज आपको आराम करने की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ में यात्राएं न करें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कहीं से रुका पुराना पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : हल्का नीला | उपाय : पढ़ने वाले छोटे बच्चों को आज स्टेशनरी का सामान दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 15 मार्च 2026: ये उपाय अपनाकर बनाएं दिन खास, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

वृश्चिक राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज आप दिन की शुरुआत व्यायाम से कर सकते हैं। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकती है। आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा समय, धन से लेकर कारोबार तक मिलेंगे फायदे, जानें राशिफल

मकर राशि
इच्छाशक्ति की कमी के कारण आज आप भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंस सकते हैं। आज कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। मां-बाप को विश्वास में लेने का सही समय रहेगा। लंबे वक्त से चल रहे झगड़े को आज आप निपटा सकते हैं। आज आपको अकस्मात धन की जरूरत पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : लाल | उपाय : एक पानी वाला नारियल और सात बादाम किसी मंदिर में दान कर दें।

कुंभ राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। कोई भेंट मिल सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : आज किसी अपंग की सहायता करें।

मीन राशि
आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशे की लत से दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें। कोई मेहमान घर आएगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More