होमHimachalChambaपति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 साल की महिला ने उठाया...

पति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 साल की महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस को बयान देने के बाद तोड़ा दम

मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला की जहर निगलने से मौत हो गई। गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए थे। बयान में महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

पुलिस के अनुसार रूबी की शादी करीब आठ वर्ष पहले थकोली निवासी पवन कुमार (35) से हुई थी। मायका गोला के भ्योरा गांव में है। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे पति और ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, रूबी ने अपनी छोटी बहन को भी ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में बताया था।

ये भी पढ़ें:  पेंशन मिली नहीं, मेडिकल बिल सहित कई देय लाभ लंबित… 16 को सौंपेंगे ज्ञापन, फिर प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि रूबी ने गेहूं में डालने वाली दवा निगल ली थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए। यहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की मौत के कारणों तथा उसके लगाए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। रूबी की मौत के बाद उसके चार और सात वर्ष के दो बच्चों के सिर से मां साया उठ गया है। इलाके में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उसे लंबे समय से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही मामले की उचित और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ

ये भी पढ़ें : सोलन: हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू और कड़ा बरामद, पुलिस रिमांड पर भेजे

ये भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को दिखाए गए काले झंडे, ‘ मुर्दाबाद-मुर्दाबाद’ के लगे नारे, जानें पूरा मामला

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More