HomeHimachalSirmaurशिलाई में फार्मेसी ऑफिसर का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस, पुलिस...

शिलाई में फार्मेसी ऑफिसर का रास्ता रोककर मारपीट, शिकायत पर केस, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस थाना शिलाई के तहत फार्मेसी ऑफिसर और उसके साथी के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

शिलाई : पुलिस थाना शिलाई के तहत फार्मेसी ऑफिसर और उसके साथी के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट तहसील के बडाल निवासी नवनीत ठाकुर शिलाई अस्पताल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 8 सितंबर को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने साथी रवि कुमार के साथ रात करीब 8 बजे मून लाइट होटल में खाना खाने गए थे।

खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे दोनों वापस अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। शिकायत के अनुसार, इनमें से एक की पहचान शिलाई निवासी पंकज के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों युवकों ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:  दीदग पंचायत में 1 करोड़ की विकास योजना तैयार, सामुदायिक भवन और सोलर लाइट समेत इन कार्यों पर होगा खर्च

मारपीट में नवनीत ठाकुर के सिर पर चोट आई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More