HomeRashifalAaj Ka Rashifal 10 Sept 2026: किस्मत के साथ कदम मिलाएगा दिन...

Aaj Ka Rashifal 10 Sept 2026: किस्मत के साथ कदम मिलाएगा दिन या बढ़ेगी मुश्किल? पढ़ें सभी राशियों का हाल

आज आर्थिक लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य, यात्रा, लेनदेन और पारिवारिक विवादों में सावधानी बरतनी होगी।

  • आज आर्थिक लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य, यात्रा, लेनदेन और पारिवारिक विवादों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश करना आज फायदेमंद साबित होगा। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। घर के कार्यों में सहायता करें। आज आप घूमने-फिरने का पूर्ण आनंद ले सकते हैं। आज आप कुछ नजदीकी लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | उपाय : मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
बच्चे आज आपके मुताबिक नहीं चल पाएंगे। आज आप में गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। सगे संबंधियों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है। आज आपकी आर्थिक हालत खराब हो सकती है। ना चाहते हुए भी आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : जल प्रधान वस्तुओं का सेवन करें।

मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे और कुछ हटकर कार्य करने की कोशिश करेंगे। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। यदि आप कहीं बाहर यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने सामान पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आटा, बूरा और घी मिलाकर सूखे नारियल के गोले में भरकर पीपल के पेड़ के नीचे दबाने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज इन राशियों के बनेंगे सफलता के योग, जानें अपना किस्मत कनेक्शन

कर्क राशि
आज का दिन आप घूमने-फिरने में बर्बाद कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी कार्य को करने के लिए घर से सही समय पर निकलें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। लेनदेन के मामले में आज सावधान रहें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गाय को सफेद रंग की चीज खिलाएं।

सिंह राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण ही कई मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य के पीछे आज आप अपना समय खराब कर सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

कन्या राशि
आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, चोट आदि का भय बना रहेगा। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : किसी काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 18 August 2026: इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, कारोबार में फायदा और मान-सम्मान के योग; पढ़ें पूरा राशिफल

तुला राशि
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में धन लगा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर आज धन खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ का सहारा लें। झूठी उम्मीद और आश्वासनों पर न जिएं। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। स्वभाव गुस्सैल और चिड़चिड़ा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : केले की जड़ को जल से सींचें।

धनु राशि
आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आपको धैर्य की जरूरत पड़ सकती है। दोपहर बाद आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आप किसी कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज खाने में हरे रंग की चीजों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  धर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक हैं गुरु तेग बहादुर: CM

मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार के किसी सदस्य के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : नीला | उपाय : जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि
आज आपका बिगड़ा हुआ कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। आज आप तनाव रहित रहेंगे। कोई रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। घरवाले किसी छोटी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर जाने को लेकर डिस्कस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल पुष्प लेकर लक्ष्मी जी की उपासना करें।

मीन राशि
आज आप काफी तनाव में रह सकते हैं। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। काम में भी मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा नहीं है। कार्य क्षेत्र में भी आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : चने की दाल को भिगोकर गाय को खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More