HomeHimachalSolanहेलमेट और बाइक के वाइजर में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा,...

हेलमेट और बाइक के वाइजर में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, 3 गिरफ्तार; ICE समेत 58.23 ग्राम नशा बरामद

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 52.07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन (ICE) बरामद की है।

बद्दी : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 52.07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन (ICE) बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है।

पहला मामला पुलिस थाना बद्दी का है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साई रोड, अमरावती, बद्दी में एक मोटरसाइकिल नंबर PB07AQ-1178 पर सवार दो युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह (27) निवासी हारटा, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर, पंजाब और दानिश असलम सिरवाल (25) निवासी किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सोलंकी ने दी ₹17 लाख की सौगात, बच्चों को दिया नशे से दूर रहने का मूल मंत्र

तलाशी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटके हेलमेट के अंदर से 42.86 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 6.16 ग्राम मेथामफेटामाइन (ICE) बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर भटौली कलां में टाईमैक्स कंपनी के समीप मोटरसाइकिल नंबर HP12J-6865 पर सवार एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के मीटर हेड वाइजर के अंदर से 9.21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगारों के लिए राजीव गांधी स्टार्टअप योजना बनी बड़ा सहारा, हर माह 15-20 हजार की बचत, 5 साल रोजगार की गारंटी

आरोपी की पहचान अजय कुमार (21) निवासी पट्टा, डाकघर कट्टल, तहसील रामशहर, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस आरोपी को भी न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बद्दी पुलिस ने लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें:  119 टिन बिरोजा के साथ पिकअप पकड़ी, पच्छाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More