होमHimachalBilaspurबिलासपुर में 26 सितंबर तक बंद रहेगा देहरा-कोट सड़क मार्ग, सफर से...

बिलासपुर में 26 सितंबर तक बंद रहेगा देहरा-कोट सड़क मार्ग, सफर से पहले देख लें ये वैकल्पिक रास्ते

लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के अंतर्गत देहरा से कोट सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 26 सितंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के अंतर्गत देहरा से कोट सड़क आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आगामी 26 सितंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने दशमल की ओर से आने वाले वाहनों को कोट-धग्यार-जाहू सड़क तथा देहरा की तरफ से आने वाले वाहनों को दधोल-लदरौर सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।

उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  Theog Water Scam : हिमाचल प्रदेश में वाटर सप्लाई घोटाले में 10 अधिकारी सस्पेंड

जोल-डोमेहर सड़क मार्ग 22 तक यातायात के लिए बंद
बिलासपुर: जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मण्डल के अंतर्गत जोल से डोमेहर सड़क आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 22 सितम्बर तक बंद करने के आदेश जारी किए है।

उन्होंने जोल की ओर से आने वाले वाहनों को बरोटा-लदरौर सड़क तथा डोमेहर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोहल खड्ड घंडालवीं सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

ये भी पढ़ें:  अनुदान पर गेहूं व अन्य कृषि सामग्री प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य

Latest Articles

Explore More