ऊना : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ऊना में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में विभिन्न श्रेणियों के 30 पद भरे जाएंगे, जबकि सिस इंडिया लिमिटेड की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती की जाएगी। दोनों भर्तियों के लिए इंटरव्यू 17 और 18 सितंबर को अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में होंगे।
भाखड़ा हुंडई में 30 पद, 17 और 18 सितंबर को इंटरव्यू
भाखड़ा हुंडई में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मैकेनिकल, कंप्यूटर ऑपरेटर और ऑटो इलेक्ट्रिशियन के 30 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना और 18 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड के अनुसार डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतन कंपनी के निर्धारित नियमों के अनुसार दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 90417-60870 पर संपर्क किया जा सकता है। इंटरव्यू में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती
सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर की ओर से पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में होगा।
इन पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हैं। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। एक महीने की ट्रेनिंग के बाद एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्रों, मॉल और अन्य संस्थानों में नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। इंटरव्यू में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।