HomeHimachalSirmaurNSS स्वयंसेवियों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश, हुए योग...

NSS स्वयंसेवियों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश, हुए योग अभ्यास, पारंपरिक खेल

नाहन : डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज नाहन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत बुधवार को बनोग क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर की गई.

इस दौरान स्वयंसेवियों ने डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश दिया. इसके बाद प्रातःकालीन सभा में युवा गीत गाया गया, स्वयंसेवी सुनील द्वारा योग अभ्यास कराया गया और सभी ने पारंपरिक खेलों में भाग लिया.

शिविर की थीम के आधार पर स्वयंसेवियों को डीजी वारियर्स, उमंग, सायबर स्क्वाड और टेक टाइटन्स नामक चार समूहों में बांटा गया. इसके तहत समूह डीजी वारियर्स व उमंग ने कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया, जबकि समूह सायबर स्क्वाड व टेक टाइटन्स ने शिव मंदिर, बनोग में स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान दिया.

ये भी पढ़ें:  अंतर कालेज साहित्यिक संगम 2025 : नाहन में 6 कॉलेजों के 30 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे अव्वल

इसी दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी स्वयंसेवियों से शिव मंदिर बनोग में मिले और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की. दोपहर के बौद्धिक सत्र में एनएसएस सलाहकार एवं सहायक आचार्य (भूगोल) प्रो. देवेंद्र शर्मा ने “आपदा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि डिजिटल साधन आपदाओं से निपटने में कितने सहायक हो सकते हैं.

इसके बाद एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने “युवा के लिए माई भारत” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. शाम को महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें शिव-पार्वती विवाह की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में राशन की बोरियों के नीचे दबने से नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत

इसके उपरांत कैम्प फायर का आयोजन होगा, जिससे स्वयंसेवियों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा. डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का दूसरा दिन डिजिटल साक्षरता, स्वच्छता, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों से परिपूर्ण रहा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More