HomeHimachalHamirpurअग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से, अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ 20...

अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से, अभ्यर्थी एडमिट कार्ड के साथ 20 पासपोर्ट फोटो समेत लाएं सभी दस्तावेज

थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

हमीरपुर/बिलासपुर: थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि इन अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर के निकट अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में होने वाली भर्ती रैली के दौरान पूर्ण की जाएगी।

कर्नल श्रीधर राजन ने इन अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने एडमिट कार्ड का अच्छी क्वालिटी का रंगीन प्रिंट साथ लेकर आएं, ताकि भर्ती रैली में बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से एंट्री में कोई दिक्कत न आए। अभ्यर्थी वेबसाइट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और दो-दो सेल्फ अटैस्टड प्रतियां साथ लाएं।

ये भी पढ़ें:  पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब, DC जतिन लाल ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

इन दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों की तीन-तीन कॉपियां, अगर ओपन स्कूल से मैट्रिक की है तो अंतिम स्कूल के छोड़ने का प्रमाण पत्र जो सक्षम अधिकारी द्वारा काउंटर साइन किया हो।

इसके साथ साथ बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास या जाति प्रमाण पत्र, धर्म का प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सेवारत सैनिक या भूतपूर्व सैनिक के पुत्र का प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, अधिसूचना में दिए गए फॉरमेट पर ऐफिडेविट, क्लर्क या एसकेटी के लिए ओ-लेवल सर्टिफिकेट, एनसीसी और खेल गतिविधियों के प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड, अन्य दस्तावेज और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  कुटलैहड़ को सीएम देंगे बड़ी सौगात, 13 को बंगाणा में 15 करोड़ की तुरकाल-पंगा जलापूर्ति योजना का करेंगे शिलान्यास

अधिक जानकारी के लिए थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More