HomeHimachalSolanहिमाचल में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने पहले 6 माह...

हिमाचल में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने पहले 6 माह की मासूम को बाल्टी में डुबोकर मारा, फिर खुद दे दी जान

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आंजी-रबौन क्षेत्र में एक महिला और उसकी महज छह माह की मासूम की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आंजी-रबौन क्षेत्र में एक महिला और उसकी महज छह माह की मासूम की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले अपनी मासूम बेटी की जान ली और इसके बाद खुद भी आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी शैलजा के रूप में हुई है। घटना के समय प्रिशिका अपने मायके में थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम प्रिशिका कमरे में थी, जबकि उसकी छोटी बहन किसी काम से बाहर गई थी। कुछ समय बाद जब वह लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। बहन ने काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:  90 साल की सास को डंडे से पीटा! बहू के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, गाली-गलौज का भी आरोप

इसके बाद उसने अपने पिता को बुलाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रिशिका की शादी बिलासपुर जिले के नम्होल में हुई थी। उसका पति बीते रविवार को उसे मायके में पिता के पास छोड़कर गया था। इसके कुछ ही दिन बाद यह दर्दनाक घटना सामने आई।

बताया जा रहा है कि महिला ने बीती शाम करीब सात बजे बच्ची को पानी की बाल्टी में डुबोया और इसके बाद खुद भी फंदा लगा लिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। छोटी बहन को समान लाने दुकान भेजा था। पिता भी घर पर नहीं थे।

ये भी पढ़ें:  ट्रक की टक्कर से मासूम की गई जान, बरोटीवाला में चालक पर केस

उधर, सोलन पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। एक मां और उसकी छह महीने की मासूम की मौत की इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित दवाइयों और नकदी के साथ सोलन में 2 युवक गिरफ्तार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More