HomeHimachalSirmaurगांव-गांव पहुंचेगी ‘चलती-फिरती पाठशाला’, कंप्यूटर-लैपटॉप के साथ AI भी सीखेंगे बच्चे; विधायक...

गांव-गांव पहुंचेगी ‘चलती-फिरती पाठशाला’, कंप्यूटर-लैपटॉप के साथ AI भी सीखेंगे बच्चे; विधायक सोलंकी ने दिखाई हरी झंडी

ब्लू स्टार की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत तैयार की गई मोबाइल कंप्यूटर लैब को वीरवार को डीसी कार्यालय परिसर नाहन से विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नाहन : सरकारी स्कूलों के उन विद्यार्थियों तक अब डिजिटल शिक्षा पहुंचेगी, जहां आधुनिक तकनीकी संसाधनों की कमी है। ब्लू स्टार की ओर से कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत तैयार की गई मोबाइल कंप्यूटर लैब को वीरवार को डीसी कार्यालय परिसर नाहन से विधायक अजय सोलंकी और उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल लैब निर्धारित सरकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को कंप्यूटर के साथ एआई और डिजिटल तकनीक की भी ट्रेनिंग देगी।

इस पहल की खास बात यह है कि बच्चों को कंप्यूटर सीखने के लिए किसी अलग केंद्र तक जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल लैब खुद स्कूलों तक पहुंचेगी और प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लेंगे। वैन में कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल संसाधनों के साथ पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें:  पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर पहुंचा था ये शख्स, एसआईयू की टीम ने चिट्टे के साथ धरा

तीन साल तक स्कूलों में चलेगी मोबाइल लैब
ब्लू स्टार की यह मोबाइल कंप्यूटर लैब आगामी तीन वर्षों तक निर्धारित सरकारी स्कूलों में सेवाएं देगी। इसके लिए साप्ताहिक शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसके तहत अलग-अलग दिनों में स्कूलों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। पढ़ाए गए विषयों का समय-समय पर रिवीजन भी करवाया जाएगा।

कंप्यूटर से आगे AI और डिजिटल स्किल्स की ट्रेनिंग
मोबाइल लैब में विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। बदलती तकनीक को ध्यान में रखते हुए बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स, डिजिटल स्किल्स, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी तथा STEM आधारित जीवन कौशल से भी जोड़ा जाएगा। प्रथम इन्फोटेक फाउंडेशन के ‘ई-एजुकेशन फॉर ऑल’ कार्यक्रम के सहयोग से यह पहल संचालित होगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सराहां में दर्दनाक हादसा, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो महिलाओं सहित 3 की मौत, एक गंभीर

तीन साल में 12 स्कूलों तक पहुंचा काम
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि उद्योगों की जिम्मेदारी केवल उत्पादन और रोजगार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ब्लू स्टार के प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि कंपनी पिछले तीन वर्षों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है और अब तक 12 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित कर चुकी है। मोबाइल कंप्यूटर वैन इसी अभियान का अगला चरण है।

ब्लू स्टार के प्लांट हेड गिरीश परुंडेकर ने कहा कि मोबाइल लैब के जरिए ऐसे सरकारी स्कूलों तक पहुंचने का प्रयास है, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के साथ एआई और डिजिटल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान बच्चों को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार करने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले की चपेट में आई बाइक, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कार्यक्रम में नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रमिला ठाकुर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, पार्षद नरेंद्र तोमर सहित ब्लू स्टार के एचआर हेड वीरेंद्र सिंह चंदेल, जगदीश ठाकुर और संदीप शर्मा मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More