HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्राले का कहर, सड़क से गुजरते वक्त...

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्राले का कहर, सड़क से गुजरते वक्त शनि मंदिर से टकराया, टला बड़ा हादसा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्रालों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में तेज रफ्तार ट्रालों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

देवीनगर इलाके में शनि मंदिर के पास मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्राले ने सड़क किनारे मंदिर को नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार को लेकर रोष जताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवीनगर काफी व्यस्तम इलाका है, लेकिन यहां से तेज रफ्तार भारी वाहन लगातार गुजर रहे हैं। इससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। मंगलवार को ट्राले के मंदिर से टकराने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार ने खोला नई भर्तियों का पिटारा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 1500 रुपये, और भी बहुत कुछ

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शनि मंदिर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि वे जल्द ही एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे।

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि भारी वाहनों की समस्या पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे से पहले इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पैराफिट से टकराई बाइक, एक युवक की गई जान, दो घायल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More