HomeHimachalSolanतालाब से इस हालत में मिला लापता युवक का शव, एसपी ने...

तालाब से इस हालत में मिला लापता युवक का शव, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, हत्या की धारा जोड़ी

शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103 BNS भी जोड़ दी है।

बद्दी : मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में लापता एक व्यक्ति का शव बुधवार को एक छोटे तालाब से बरामद हुआ।

शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103 BNS भी जोड़ दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।

जानकारी के अनुसार चनालमाजरा में रह रहे बिहार निवासी उमेश कुमार ने 30 सितंबर को पुलिस थाना मानपुरा में अपने भाई मुकेश कुमार के 28 सितंबर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक मुकेश उस दिन शाम के वक्त कुछ साथियों के साथ गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

ये भी पढ़ें:  एनएच-707 चौड़ीकरण में लापरवाही के आरोप, आरजीबी कंपनी और मोर्थ के खिलाफ ग्रामीणों ने कफोटा में खोला मोर्चा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मुकेश की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस टीम को चनालमाजरा क्षेत्र के एक छोटे तालाब में उसका शव मिला। मौके पर पहुंचे भाई उमेश कुमार ने शव की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 103 BNS जोड़ी। साथ ही SFSL टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  ऑपरेशन 'सेफ स्ट्रीट': बद्दी पुलिस की पूरे क्षेत्र में सघन नाकेबंदी, 185 वाहन जांचे; नियम तोड़ने पर काटे चालान

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं, उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More