HomeHimachalKangraसोशल मीडिया के जरिए बेच दी पड़ोसी की दुधारू गाय, 15 हजार...

सोशल मीडिया के जरिए बेच दी पड़ोसी की दुधारू गाय, 15 हजार में हुआ सौदा; फिर ऐसे खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पड़ोसी की दुधारू गाय चोरी कर सोशल मीडिया के जरिए बेचने का मामला सामने आया है।

मामला आलमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गंदड़ गांव का है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गंदड़ निवासी अमित शर्मा ने 25 सितंबर को अपनी दुधारू गाय को घर के पास खेत में चरने के लिए बांधा था। शाम को जब वह गाय लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। परिवार ने दो दिन तक आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में गाय की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 27 सितंबर को आलमपुर पुलिस चौकी में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई गई।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा रखने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रात को घर पर दबिश देकर दबोचा, जांच तेज

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घटनास्थल व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक फुटेज में गाय को टैंपो में लादकर ले जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने टैंपो की पहचान करते हुए जांच को हमीरपुर की ओर बढ़ाया और गाय को सुरक्षित बरामद कर लिया।

पुलिस ने बरामद गाय को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके मालिक अमित शर्मा को सौंप दिया। इसके बाद टैंपो की पहचान के आधार पर हमीरपुर के ताल निवासी विशाल और बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने गाय 15 हजार रुपये में खरीदी थी और विक्रेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें:  आपदा प्रभावित परिवारों के लिए मंडी जिला में एक्सिस बैंक बनाएगा 57 मौसम-रोधी आश्रय स्थल

खरीदारों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गंदड़ निवासी राज ऋषि को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। उसके पास से गाय बेचने से मिली रकम में से 6 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी 9 हजार रुपये की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

बैजनाथ के डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपी की पिछली गतिविधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी पशु चोरी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के टुटवी गांव में कांग्रेसी नेता की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे CM सुक्खू, प्रवास कार्यक्रम तय
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More