होमHimachalHamirpurयुवाओं के लिए रोजगार का मौका, 106 पदों पर भर्ती के लिए...

युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 106 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

हमीरपुर : शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पदों को भरने के लिए 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, सुपरवाइजर के लिए स्नातक और एचआर के लिए एमबीए रखी गई है।

इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं। पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए। जबकि, महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025: कलाकारों के चयन के लिए इस दिन होंगे ऑडिशन

चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और उनका कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 5 अगस्त तक मांगे आवेदन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More