होमHimachalBilaspurराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिलासपुर दौरा: 6 अक्टूबर को 8 घंटे तक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिलासपुर दौरा: 6 अक्टूबर को 8 घंटे तक लागू रहेगा ये रूट प्लान, DC ने जारी किए आदेश

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किए हैं।

बिलासपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के तहत 6 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहनों को घागस चौक से कंदरौर-भगेड़-औहर-ऋषिकेश-भराड़ी (फोरलेन जंक्शन)-ओपन एयर जेल जबली मार्ग से भेजा जाएगा।

इस दौरान एंबुलेंस, वीवीआईपी वाहनों, सरकारी वाहनों तथा एम्स बिलासपुर में मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : गोवा में सिरमौरी संस्कृति का जलवा! सिंहटू और डग्याली नृत्य ने जीता सबका दिल

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान यातायात मार्ग में किए गए बदलाव का पालन करें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं, ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध
सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे बिलासपुर जिले में ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग गतिविधियों और किसी भी प्रकार के गोला-बारूद या हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें:  छोटे विवादों के लिए कोर्ट की दौड़ होगी कम, बिलासपुर के इन 5 गांवों में शुरू होगी सामुदायिक मध्यस्थता योजना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More