होमHimachalSirmaurउद्योग मंत्री का सिरमौर दौरा तय, ददाहू गौ सदन जाएंगे, कोटीधीमान में...

उद्योग मंत्री का सिरमौर दौरा तय, ददाहू गौ सदन जाएंगे, कोटीधीमान में करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

प्रवास के दौरान वह ददाहू स्थित गौ सदन का दौरा करने के साथ कोटीधीमान में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8 अक्तूबर, 2026 को सुबह 8ः30 बजे सिरमौर जिला के ददाहू स्थित गौ सदन का दौरा करेंगे।

इसके पश्चात उद्योग मंत्री सुबह 11ः00 बजे कोटी धीमान में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

ये भी पढ़ें:  गुजरात के अहमदाबाद में हिमाचल के कलाकारों का धमाल, नाटी से जमाया रंग, दल में शामिल रहे ये प्रतिभागी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More