- दिन कारोबार में नए कदम उठाने और मेहनत की सराहना पाने का संकेत दे रहा है। रिश्तों और सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा। पुराने कर्ज की वापसी होगी।
मेष राशि
जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में धन लाभ होने की संभावना है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पीपल की पूजा करें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें और पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कामकाज में लापरवाही से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें और काल्पनिक उम्मीदों के बजाय वास्तविकता पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर की दहलीज को जल से साफ करें।
मिथुन राशि
आज आपके काम की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको सलाह दे सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवताओं की उपासना करें।
कर्क राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन निवेश हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।
सिंह राशि
आज दिनचर्या काफी व्यस्त रह सकती है। घरेलू जीवन में तनाव और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीले हलवे का दान गरीबों में करें।
कन्या राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है। छोटी-सी बात को बढ़ाने से बचें। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
आज आप स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। बेवजह की यात्राओं और भागदौड़ से बचें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : बादामी | उपाय : भोजन में केसर का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
दोस्तों के साथ आपका व्यवहार आज परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र के प्रति सजग रहें। काम में लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में परिस्थितियां बेहतर होने की संभावना है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।
धनु राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा और काम की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूत बनाने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है। शाम के समय विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जूते दान करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, लेकिन कामकाज पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : पक्षियों को दाना डालें।
कुंभ राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका के चलते सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा का आनंद ले सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : तांबे या सोने की वस्तु धारण करें।
मीन राशि
नशे से दूर रहें और पेट संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।