होमHimachalहिमाचल में फिर बदला मौसम, ऊंचे दर्रों पर बर्फबारी, कई जगह बारिश,...

हिमाचल में फिर बदला मौसम, ऊंचे दर्रों पर बर्फबारी, कई जगह बारिश, 13-14 को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

रविवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर हिमपात हुआ। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 11 अक्टूबर को शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जिला सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हुई। इस दौरान भारी गर्जना के साथ कई जगह अंधड़ भी चला। वहीं, किन्नौर जिले के निचार क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: पांवटा साहिब उपमंडल में 10 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, SDM ने जारी किए आदेश

12 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 13 और 14 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है।

सप्ताह के शेष दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और बर्फबारी के बीच अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:  चुनावों के मद्देनजर लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के आदेश

कुकुमसेरी में शून्य के करीब पहुंचा पारा
शनिवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 2.4 डिग्री और ऊना में 1.8 डिग्री बढ़ा। इसके विपरीत कांगड़ा और चंबा में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शून्य के करीब है। वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कम होते तापमान के बीच ठंड का असर बढ़ने लगा है।

ये भी पढ़ें:  3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के सपनों को दिया अपना घर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More