होमHimachalKangraकांगड़ा की प्रेजी शर्मा बनीं ‘Miss India’s Best Supermodel Winner 2026’, डांस...

कांगड़ा की प्रेजी शर्मा बनीं ‘Miss India’s Best Supermodel Winner 2026’, डांस में भी राष्ट्रीय मंच पर बनाई जगह

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की छात्रा, डांसर और मॉडल प्रेजी शर्मा ने ‘India’s Talent Fight– Season 5’ में ‘Miss India’s Best Supermodel Winner 2026’ का खिताब अपने नाम किया है।

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की छात्रा, डांसर और मॉडल प्रेजी शर्मा ने ‘India’s Talent Fight– Season 5’ में ‘Miss India’s Best Supermodel Winner 2026’ का खिताब अपने नाम किया है।

मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार रैंप वॉक के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। अब वह डांस के क्षेत्र में भी अगले परिणाम का इंतजार कर रही हैं।

देशभर से प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रेजी ने अपनी कैमरा प्रेजेंस, एक्सप्रेशन, रैंप वॉक और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए खिताब जीता। कांगड़ा से राष्ट्रीय स्तर के मंच तक पहुंचने का उनका सफर मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

ये भी पढ़ें:  ड्यूटी से घर लौटते वक्त लापता हुए पटवारी की खाई में मिली कार, अंदर मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रेजी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं और फैशन शोज में हिस्सा ले चुकी हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में ‘Miss India’s Best Supermodel Winner 2026 – Season 5’, ‘Miss Winner – Modeling’ और शिमला में आयोजित ‘Boss Battle of Superstar – Season 2’ शामिल हैं। इसके अलावा भी वह विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार, सैश और प्रमाण-पत्र हासिल कर चुकी हैं।

मॉडलिंग के साथ प्रेजी डांस में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्होंने ‘India’s Talent Fight – Season 7’ के डांस राउंड में हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल पूरा हो चुका है। टीवी पर प्रसारण के बाद इसके परिणाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  हेलमेट से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

प्रेजी का लक्ष्य मॉडलिंग और डांस के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना है। उनका मानना है कि सफलता के लिए लगातार मेहनत, अनुशासन और अपने सपनों के प्रति समर्पण जरूरी है।

उनकी उपलब्धि हिमाचल प्रदेश की उन युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है, जो कला और मनोरंजन के क्षेत्र में अपना करिअर बनाना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगे लंबित देय लाभ, इन मांगों पर अधिशासी अभियंता से चर्चा, ज्ञापन सौंपा

Latest Articles

Explore More