होमAccidentहिमाचल में दर्दनाक हादसा; मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर गई...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा; मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर गई जान, एक गंभीर, कार के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद दरोटी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के दरोटी में शनिवार को पानु नाला के पास एक मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतकों में मां-बेटे सहित तीन नेपाली महिलाएं शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद दरोटी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  15 अगस्त तक बढ़ी मक्की-धान फसल बीमा की अंतिम तिथि, सिर्फ 48 रुपये प्रति कनाल में मिलेगा ₹60 हजार प्रति हेक्टेयर तक का सुरक्षा कवच

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मां-बेटा नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए अपने गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान पानु नाला के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी, निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम नेपाली नागरिकों के रूप में हुई है। हादसे में प्रेम नामक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे टिक्कर अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू के दरोटी में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पुलिस को बोरियों के हिसाब से मिला नशा, अलग अलग मामलों में 2 धरे
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More