होमAccidentसिरमौर में इस हालत में मिला 53 साल के व्यक्ति का शव,...

सिरमौर में इस हालत में मिला 53 साल के व्यक्ति का शव, ढांक से गिरने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में ढांक से गिरा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के सतौन क्षेत्र में ढांक में गिरने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कफोटा क्षेत्र के शावड़ी गांव निवासी कल्याण सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कल्याण सिंह को पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में ढांक से गिरा। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में धूं-धूं कर जले रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने मिलकर किया दहन VIDEO

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More