होमHimachalShimlaहिमाचल में किसानों को 50% अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, आज से...

हिमाचल में किसानों को 50% अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, आज से खुला एग्री मशीनरी पोर्टल, 16 नवंबर तक करें आवेदन

पात्र किसान कृषि विभाग के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कृषि उपकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए कृषि यंत्र खरीदने का अच्छा मौका है। कृषि विभाग वर्ष 2026-27 के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर को फिर से खोल रहा है।

इसके माध्यम से किसान आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक किसान 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 17 नवंबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार एग्री मशीनरी पोर्टल 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से सक्रिय हो जाएगा। पात्र किसान कृषि विभाग के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कृषि उपकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

ये भी पढ़ें:  एग्रीस्टैक से डिजिटल हो रही खेती, ऊना के 41 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े

पहाड़ी क्षेत्रों में खेती के दौरान किसानों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कृषि विभाग आधुनिक मशीनरी के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है, ताकि किसानों की मेहनत और समय दोनों की बचत हो सके। इसके तहत पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

लघु एवं सीमांत किसानों और महिला किसानों को मिलेगा लाभ
यह योजना कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3 अप्रैल को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

किसान अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार उपकरण का चयन कर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 17 नवंबर को लॉटरी के जरिए पात्र लाभार्थियों का चयन होगा।

Latest Articles

Explore More