होमCrimeकालाअंब में नशा करते पकड़े 4 शख्स, मेडिकल जांच में ड्रग टेस्ट...

कालाअंब में नशा करते पकड़े 4 शख्स, मेडिकल जांच में ड्रग टेस्ट निकले पॉजिटिव, बाइक-पिकअप भी कब्जे में ली

सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालाअंब पुलिस ने मीरपुर कोटला में चार लोगों को नशा करते हुए पकड़ा।

नाहन : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालाअंब पुलिस ने मीरपुर कोटला में चार लोगों को नशा करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने चारों का मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सा परीक्षण करवाया। जांच के दौरान ड्रग डिटेक्शन किट से किया गया यूरिन टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 11 नवंबर को कालाअंब पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान मीरपुर कोटला में चार लोगों को नशा करते हुए पकड़ा गया।

इनकी पहचान सूरज ठाकुर निवासी सुरला, नवीन कुमार निवासी सुरला, दीपांशु निवासी जंगलाभूड़ और मयंक निवासी कौलावालाभूड़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख, घायलों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

पुलिस ने मौके से एक सफेद रंग की पिकअप (HP71-1293) और एक मोटरसाइकिल (HP71-5560) भी कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के दस्तावेज मौके पर नहीं मिले।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि चारों लोगों का मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सा परीक्षण करवाकर एमएलसी प्राप्त की गई। इसके बाद उनके खून और पेशाब के नमूने सुरक्षित रखवाए गए।

उन्होंने बताया कि यूरिन टेस्ट ड्रग डिटेक्शन किट से जांचने पर पॉजिटिव पाया गया। पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  मंडी में ग्राहक सेवा सहायक के 12 पदों के लिए 7 अप्रैल को साक्षात्कार
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More