• आर्थिक लाभ और अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र की परेशानियों और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा, खर्च और गुस्से पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।
मेष राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर गिर सकता है। आप थकावट महसूस कर सकते हैं। पिछले कुछ समय में दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप किसी के यहां मेहमान बनकर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की गाय को आज रोटी खिलाएं।
वृष राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके परिवार में से कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। आर्थिक हालात के चलते आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। कामकाज में भी लापरवाही कर सकते हैं। आज बिना किसी बात के किसी से न लड़ें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज कांसा दान करें।
मिथुन राशि
आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। मित्र और सहयोगी आज आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आपका स्वभाव क्रोधी और ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गणेश जी के मंदिर में काला-पीला झंडा दान करें।
कर्क राशि
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। अपनी जुबान पर काबू रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा होगा। व्यवसाय और आर्थिक लाभ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वभाव में थोड़ी गुस्से की मात्रा रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : मेहंदी | उपाय : हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद चढ़ाएं।
सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर अधिक रहेगा। आज आपकी चालाकी आप पर ही भारी पड़ सकती है। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की संभावना रहेगी। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। फिजूल की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : मैरून | उपाय : आज नशे की लत से दूर रहें।
कन्या राशि
आज दोस्तों और रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। किया गया कोई निवेश आज आपको फायदा दे सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। सट्टा और लॉटरी के माध्यम से धन आगमन की संभावना है। आज आप किसी के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : घर की दहलीज पर लोबान का धूप जलाएं।
तुला राशि
स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। आज आप भावनाओं में बह सकते हैं या कोई अपने स्वार्थ के लिए आपको बेवकूफ बना सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : खाने और पीने के लिए तांबे के पात्र का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप उम्मीद के सहारे आगे बढ़ सकते हैं। कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। आज लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। किसी के बहकावे में न आएं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : काला | उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।
धनु राशि
आज का दिन मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आपमें गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट आदि का भय बना रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : नीला | उपाय : विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कार्यों में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं होगा। आज आप दूसरों को परेशान कर सकते हैं। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि
व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। चोट आदि का भय रह सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। अचानक की गई यात्रा व्यवसाय में कोई नया मोड़ ला सकती है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : काले या सफेद रंग की धोती किसी साधु को दान करें।
मीन राशि
शरीर में उठा कोई दर्द आपको परेशान कर सकता है। साझेदारी में किया गया व्यवसाय आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके कारण आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। आज किसी से भी कोई वादा न करें। कर्जदार आपको परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी कई उलझनें पैदा हो सकती हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : बंदरों को चना और गुड़ बांटें।




