- आर्थिक मामलों में दिन राहत भरा रह सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आलोचना, धोखे और अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश और लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
मेष राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच-समझकर निवेश करें। कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : गाय की सेवा करें।
वृष राशि
आज आप अपने हालात पर पकड़ बनाने में सक्षम होंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा और मान-सम्मान में इजाफा होगा। शाम के समय आप बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : प्याज या लहसुन की गांठ को चलते पानी में विसर्जित करें।
मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।
कर्क राशि
आज जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर जबरदस्ती दबाव बनाया जा सकता है। आप पर बेवजह आरोप लग सकते हैं। आज धोखा मिलने की आशंका भी रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : घर पर कपूर जलाएं।
सिंह राशि
जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में धन लाभ होने की संभावना है। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : पीपल की पूजा करें।
कन्या राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका है। शाम के समय स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या बढ़ सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों में सफेद रंग की चीजों का दान करें।
तुला राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान पर संयम बरतें। आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर विवाद हो सकता है। कई मामलों में बनते हुए कामों में अड़चनें आ सकती हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। चोट लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु राशि
स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय घर पर बीत सकता है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।
मकर राशि
आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आप मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : आसमानी नीला | उपाय : पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।
कुंभ राशि
बच्चों की वजह से आज आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपका मूड रोमांटिक रह सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : दृष्टिबाधित लोगों की मदद करें।
मीन राशि
आज नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में बॉस से डांट-फटकार मिल सकती है। अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें। परिवार की जिम्मेदारियों को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : मेहरून | उपाय : लाल वस्त्र का दान करें।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 16 Nov 2026: अचानक हाथ में आएगा पैसा, कार्यस्थल पर मिलेगी काम की तारीफ, जानें आपकी राशि में क्या खास



