होमNationalगाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव, केंद्र सरकार...

गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव, केंद्र सरकार ने बदले PUC के नियम, वाहन चालकों को राहत

राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं। ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं।

नई दिल्ली : वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। अब नई बीएस-6 निजी गाड़ियों के मालिकों को हर साल प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

केंद्र सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव करते हुए 6 साल तक पुरानी बीएस-6 निजी गाड़ियों के लिए इसकी अवधि बढ़ाकर तीन साल कर दी है। नए नियम लागू होने के बाद वाहन मालिकों को बार-बार सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की जरूरत नहीं होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में 13 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी। वीरवार को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही नए नियम प्रभावी हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में चिट्टे के साथ शिलाई का युवक गिरफ्तार, SIU नाहन की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

ये बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स, 2026 के तहत किए गए हैं। नए प्रावधानों में निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट की अलग-अलग वैधता अवधि निर्धारित की गई है।

नए नियमों के मुताबिक, छह साल तक पुरानी बीएस-6 निजी गाड़ियों का पीयूसी सर्टिफिकेट तीन साल तक वैध रहेगा। वहीं, छह साल से अधिक और 10 साल तक पुरानी निजी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने पर मिलेगी राहत
नए नियमों में सर्टिफिकेट रिन्यू कराने की समय-सीमा को लेकर भी प्रावधान किया गया है। यदि मौजूदा पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त होने से 10 दिन पहले तक रिन्यूअल कराया जाता है तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति तिथि से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत

वहीं, वैधता समाप्त होने के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट उसी दिन से लागू होगा, जिस दिन रिन्यूअल कराया जाएगा।

नियम लागू होने से पहले जारी किए गए पीयूसी पर नई वैधता अवधि पहली बार रिन्यूअल कराने के बाद लागू होगी।

गौरतलब है कि बीएस यानी भारत स्टेज उत्सर्जन मानक हैं। इनके माध्यम से वाहनों से निकलने वाले प्रदूषकों की अधिकतम सीमा तय की जाती है। हर नए उत्सर्जन मानक के साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के नियम और सख्त किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:  तेज तर्रार बद्दी पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता किशोर, परिवार को सौंपे
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More