होमHimachalMandiखेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंडर-18 कबड्डी टीम का चयन 24...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंडर-18 कबड्डी टीम का चयन 24 को, खेल छात्रावास बिलासपुर में होंगे ट्रायल

ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

मंडी : युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2026 के लिए 24 नवंबर, 2026 को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में पुरुष वर्ग कबड्डी (अंडर-18) स्पर्धा के चयन के लिए प्रशिक्षण ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। ट्रायल का समय सुबह 10:00 बजे से रखा गया है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने आज यहां बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इसमें 01 जनवरी, 2009 को तथा बाद में जन्में 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र, जो कम से कम पांच वर्ष पहले (1 जनवरी, 2021 या इससे पहले) नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत की ओर से जारी किया गया हो, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित परीक्षण केंद्र में रिपोर्ट करें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने 45 मिनट किया योगाभ्यास, जगह-जगह आयोजन, योगमय हुआ हिमाचल

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्ज के लिए कबड्डी टीम का चयन 24 को
हमीरपुर : खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के लड़कों की अंडर-18 कबड्डी टीम के चयन के लिए 24 नवंबर को बिलासपुर के खेल छात्रावास में ट्रायल लिए जाएंगे।

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने बताया कि 24 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस ट्रायल में एक जनवरी 2009 को या इसके बाद जन्में कबड्डी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की सत्यापित फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, मैट्रिक प्रमाण पत्र और कम से कम पांच वर्ष पूर्व अर्थात एक जनवरी 2021 को या उससे पहले नगर निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र लाना होगा।

ये भी पढ़ें:  क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती, यहां 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट

Latest Articles

Explore More