होमHimachalHamirpurअसिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 11415 अभ्यर्थियों ने किया...

असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 11415 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 770 का चयन

पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 5-5 पद खाली रह गए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26044 के तहत आयोजित टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा के बाद 770 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 5-5 पद खाली रह गए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के ये शटलर्स नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम, कांगड़ा में कोचिंग कैंप के बाद टीम दिल्ली रवाना

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More