होमHimachalहिमाचल मौसम अपडेट: इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, बारिश-बर्फबारी...

हिमाचल मौसम अपडेट: इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, बारिश-बर्फबारी के लिए अभी करना होगा इंतजार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर साफ दिखने लगा है। इसके साथ साथ अब मैदानी इलाकों में घना कोहरा परेशानी बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने 26 से 30 नवंबर तक कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। हालात ऐसे बन सकते हैं कि सुबह और देर रात के समय कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह जाए। दूसरी ओर, प्रदेश में अगले सात दिनों तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में शुरू हुआ हिमाचल का पहला डांकी फार्म, गधी के दूध से कारोबार बढ़ाने की तैयारी, जानें खासियत

मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। बिलासपुर के मुख्य क्षेत्र और भाखड़ा बांध के आसपास, मंडी की बल्ह घाटी तथा हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र में घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 100 से 200 मीटर तक रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 100 मीटर से भी नीचे जा सकती है।

कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। खासकर देर रात और सुबह के समय इन क्षेत्रों से गुजरते हुए धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी... 12 तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी, मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यानी फिलहाल बारिश और बर्फबारी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

ताबो में माइनस 4.2 डिग्री पहुंचा पारा
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। 26 नवंबर को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4 से 6 डिग्री, मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 11 डिग्री और निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में 5 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए काम की बात: जुलाई के दूसरे पखवाड़े में क्या करें? कृषि विश्वविद्यालय ने फसलवार जारी किया पूरा प्लान

ठंड बढ़ने के चलते लोगों को अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More