HomeEmploymentभारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन 4 जिलों के लिए...

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन 4 जिलों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया

शिमला/नाहन : भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी.

भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है. उम्मीदवार की पात्रता तथा शर्तें भी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार दो ट्रेड्स के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वेबसाइट में वीडियो लिंक उपलब्ध हैं. उम्मीदवार बदली हुई प्रक्रिया पंजीकरण कैसे करे और ऑनलाइन परीक्षा में कैसे उपस्थित हों समझने के लिए सहायता ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  जमटा स्कूल के रेन हार्वेस्टिंग टैंक में घुसा 6-7 फीट लंबा कोबरा, मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाइट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य करें.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More