HomeCrimeसिरमौर में 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, नाकेबंदी के...

सिरमौर में 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने धरे

सराहां : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत डुंगाघाट क्षेत्र में पुलिस ने सराहां के तीन युवकों के कब्जे से 1.91 ग्राम चिट्टा बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान ये कार्रवाई अमल में लाई. पुलिस ने डुंगाघाट में एक वैगनार कार की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को कार के डेशबोर्ड में प्लास्टिक लिफाफे से चिट्टा मिला. कार में अमित कुमार, मृदुल बैंजवाल और नवीन शर्मा निवासी सराहां, तहसील पच्छाद सवार थे.

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला के प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल, इन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More