HomeHimachalSirmaurराजपुर में 13 मई को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग...

राजपुर में 13 मई को होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, उद्योग मंत्री करेंगे अध्यक्षता

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याएं सुनेंगे, जिनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी वह इस अवसर पर संवाद करेंगे।

नाहन : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में 13 मई को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।

डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा की गई है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए दिशानिर्देश भी दिए, ताकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  डीसी सिरमौर के निर्देश, लंबित इंतकालों का जल्द निपटारा करें राजस्व अधिकारी, कार्यों में लाएं तेजी

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याएं सुनेंगे, जिनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी वह इस अवसर पर संवाद करेंगे।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी मौके पर ही जारी किए जाएंगे, जिसमें हिमाचली बोनाफाइड, आय प्रमाण पत्र आदि शामिल रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच और निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  कड़कड़ाती ठंड से पशुधन का ऐसे रखें ख्याल, एडवाइजरी जारी

उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 मई तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। वह 12 मई तक शिलाई में लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। अगले दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More