HomeCrimeप्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पांवटा साहिब में धरा ददाहू का ई-रिक्शा चालक

प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पांवटा साहिब में धरा ददाहू का ई-रिक्शा चालक

एएसआई दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाई प्वाइंट के समीप नाकेबंदी की थी। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक को चैकिंग के लिए रोका गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई दिनेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने वाई प्वाइंट के समीप नाकेबंदी की थी। इस बीच एक ई-रिक्शा चालक को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी चालक से 84 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सतपाल सिंह निवासी ददाहू बताया। पुलिस ने आरोपी से प्रतिबंधित कैप्सूल कब्जे में लेकर पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस स्कूल में शिक्षक ने पीट डाला 9वीं कक्षा का छात्र, अस्पताल में भर्ती

मामले की पुष्टि डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More