HomeHimachalSolanसोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ...

सोलन में सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोग चिट्टे के साथ धरे, स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त 

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में केस दर्ज कर लिया गया है।

सोलन : एसआईयू की टीम ने जिला सिरमौर के एक युवक सहित 2 लोगों को चिट्टे के साथ धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम थाना धर्मपुर क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इस बीच टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी पट्टा मोड़ के पास फोरलेन के निचली तरफ खड़ी है, जिसमें  दो युवक सवार हैं। ये दोनों युवक चिट्टे (हेरोइन) को सप्लाई करने के लिए लाए हैं। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि युवक कुमारहट्टी क्षेत्र में चिट्टा बेचने की फिराक में हैं।

ये भी पढ़ें:  2384 केंद्रों पर होंगी 10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

इस सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्कार्पियो कार में बैठे दोनों युवकों को काबू किया और उनके कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान भारत भूषण (32) निवासी गांव रोलावाला, डाकखाना लोधी माजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन और मुकेश शर्मा (28) निवासी गांव शमलाटी मझगांव, नैनाटिक्कर, तहसील पच्छाद, सिरमौर के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में केस दर्ज कर लिया गया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  भल्लू बस दुर्घटना की एडीसी की अध्यक्षता में जांच के आदेश, 10 दिन में देंगे रिपोर्ट : डीसी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More