नाहन : जिला सिरमौर के माजरा के कीरतपुर में पुलिस कर्मियों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बीते 13 जून, 2025 को हुई थी, जब कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था, जिसमें 3 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे।
घटना उस वक्त हुई जब कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान कुछ लोगों ने भीड़ के बीच पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार उपद्रवियों ने पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें पुलिस कर्मियों को गहरी चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
इस मामले में पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुमित गुप्ता (40) निवासी नाहन, मानव शर्मा (41) निवासी नाहन, राज कुमार (34) निवासी बनेठी और जय प्रकाश (39) जाबल का बाग, नाहन के तौर पर हुई है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
- ये भी पढ़ें :
अपहरण केस : पुलिस ने अंबाला के साहा से बरामद की युवती, वन स्टॉप सेंटर भेजी, युवक से भी पूछताछ - नाहन के वाल्मीकि नगर में मारपीट में एक व्यक्ति घायल, 5 लोगों पर केस
- गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर हादसा, क्रैश होते ही लगी आग, पायलट सहित 7 लोगों की मौत



