HomeHimachalएक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का...

एक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण

राज्य परियोजना निदेशक हिमाचल प्रदेश राजेश शर्मा स्वयं बालकों के साथ विजिट में शामिल रहेंगे और उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखेंगे...

नाहन : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश की ओर से दिव्यांग बालकों के लिए एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। इस विजिट में हिमाचल प्रदेश के 12वीं कक्षा के दिव्यांग बालक शामिल हैं, जिन्हें सोमवार को चंडीगढ़ से विमान में दिल्ली ले जाया जाएगा।

इस दौरान उन्हें पार्लियामेंट और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। वापसी में चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों का भी बच्चे विजिट करेंगे।

18 जून तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य इन बालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर उनके शैक्षणिक ज्ञान को बढ़ाने के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देना और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें:  जमटा में दर्दनाक हादसा : निजी बस और बाइक की टक्कर में 25 साल के युवक की मौत, एक घायल

राज्य परियोजना निदेशक हिमाचल प्रदेश राजेश शर्मा स्वयं बालकों के साथ विजिट में शामिल रहेंगे और उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखेंगे। एक्सपोजर विजिट के दौरान सभी दिव्यांग बालकों को पूर्ण सुविधा प्रदान की गई है। प्रत्येक जिले से टेंपो ट्रैवलर और गाड़ियों से इन बालकों और उनके साथ स्पैशल एजुकेटर को चंडीगढ़ तक पहुंचाया गया।

जिला समन्वयक डॉ. मुनेश शर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर से 5 दिव्यांग बच्चों को उनके स्पैशल एजुकेटर के साथ नाहन से चंडीगढ़ रवाना किया गया है। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर रीता गुप्ता ने सभी दिव्यांग बालकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य डाइट डॉ. ईश्वर दास और शिवानी थापा आदि स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब की इस पंचायत को विभाजित करने की मांग ने पकड़ा जोर, जनप्रतिनिधि बोले...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More