HomeHimachalमाजरा प्रकरण : यूथ कांग्रेस ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला, SDM-DSP...

माजरा प्रकरण : यूथ कांग्रेस ने फूंका नेता प्रतिपक्ष का पुतला, SDM-DSP किए सम्मानित

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पांवटा साहिब : माजरा प्रकरण के बाद सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। एक दूसरे पर राजनीतिक दल आरोप-प्रत्यारोप जड़ रहे हैं। वहीं, इस मामले में अल्पसंख्यक समुदाय भी तीखे तेवर दिखा रहा है।

वीरवार को यूथ कांग्रेस ने पांवटा साहिब में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले यूथ कांग्रेस ने आक्रोश रैली निकाली, जिसका नेतृत्व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने किया।

इस मौके पर मनीष ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और युवती के मामले में माजरा प्रकरण को लेकर भाजपा और उसके नेताओं ने इस संवेदनशील मामले को भी राजनीतिक तमाशा बना दिया। अब झूठ और धमकियों भरी राजनीति नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, इस दिन होंगे JE, OTA और शिक्षक पदों के एग्जाम

SDM और DSP किए सम्मानित
आक्रोश रैली के बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने SDM गुंजीत सिंह चीमा और DSP मानवेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया। यूथ कांग्रेस ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि माजरा में दो समुदायों के बीच उपजे विवाद को निपटाने में दोनों अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:  सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में 20 स्थानों पर विंड टरबाइन परियोजनाएं होंगी स्थापित : CM
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More