HomeHimachalमाजरा प्रकरण : 26 जून तक लागू रहेगी धारा-163

माजरा प्रकरण : 26 जून तक लागू रहेगी धारा-163

आदेशों के मुताबिक संबंधित इलाकों में 5 व इससे अधिक लोगों का एकत्र होना और किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है...

नाहन : जिला प्रशासन ने माजरा थाना क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा की अवधि को बढ़ा दिया है। जिला दंडाधिकारी सिरमौर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के अंतर्गत निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है।

इस आदेश के तहत पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कीरतपुर, मेलियों, फतेहपुर, मिश्रवाला और उप-तहसील माजरा में पहले 13 जून 2025 की रात 10:30 बजे से 19 जून तक निषेधाज्ञा लागू की गई थी। अब इसे आगामी 26 जून 2025 की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है।

प्रशासन ने यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्र को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। आदेश का उल्लंघन भारतीय कानून के तहत दंडनीय अपराध होगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन : 30 दिसंबर का पावर कट कैंसिल, जानें क्या है वजह

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इन आदेशों के मुताबिक संबंधित इलाकों में 5 व इससे अधिक लोगों का एकत्र होना व किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संबंधित आदेशों की पालना करें और इलाके में शांति व सौहार्द बनाए रखें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More