होमHimachalSirmaurइनर व्हील क्लब की बहनों ने मीडिया कर्मियों को बांधी राखी, तोहफे...

इनर व्हील क्लब की बहनों ने मीडिया कर्मियों को बांधी राखी, तोहफे में मांगा नाहन की समस्याओं के समाधान का वादा VIDEO

इनर व्हील क्लब नाहन की बहनों ने मीडिया कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और बदले में ऐसा तोहफा मांगा, जिसका सीधा संबंध पूरे शहर से है।

नाहन : रक्षाबंधन पर आमतौर पर बहनें भाइयों से तोहफा मांगती हैं, लेकिन नाहन में इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आई। इनर व्हील क्लब नाहन की बहनों ने मीडिया कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और बदले में ऐसा तोहफा मांगा, जिसका सीधा संबंध पूरे शहर से है। बहनों ने कहा कि उन्हें कोई व्यक्तिगत उपहार नहीं चाहिए, बल्कि नाहन की स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का भरोसा चाहिए।

रक्षाबंधन के अवसर पर इनर व्हील क्लब नाहन की सदस्यों ने जिला मुख्यालय के मीडिया कर्मियों के साथ पर्व मनाया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज नाहन की स्वास्थ्य सेवाओं और शहर में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

ये भी पढ़ें:  सीनियर एजेंसी मैनेजर व डेवलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, 6 जनवरी को पहुंचें

क्लब की अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब की बहनों ने मीडिया कर्मियों से किसी तरह का व्यक्तिगत उपहार नहीं मांगा। उनकी अपेक्षा सिर्फ इतनी है कि नाहन की आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए।

उन्होंने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। स्टाफ की कमी का असर विशेष रूप से प्रसूता महिलाओं और दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार उन्हें निजी अस्पतालों या बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: हिमाचल में सर्पदंश से दो सगे मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक

प्रिया शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को भटकना न पड़े, इसके लिए व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और निर्बाध बिजली मिलना ही उनके लिए सबसे बड़ा रक्षाबंधन उपहार होगा।

क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने नाहन में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बिजली की आंख-मिचौली से आम लोगों के साथ दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की पास्ट प्रेसिडेंट सुनीता शर्मा, राखी अग्रवाल, मधुबाला, मोनिका गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखियां बांधीं। मीडिया कर्मियों ने भी बहनों का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि नाहन और जिले से जुड़े जनहित के मुद्दों को उचित मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे पैरापिट पर बैठी महिला को कार ने कुचला, चालक पुलिस कर्मी के खिलाफ केस

इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने रक्षाबंधन पर भाइयों के लिए भी अवकाश घोषित करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। कार्यक्रम में बहनों ने मंगल गीत गाकर रक्षाबंधन की खुशियां भी साझा कीं।

Latest Articles

Explore More