होमHimachalSirmaurनंबर प्लेट्स का खेल : जाली निकली जुड्डा का जोहड़ में पकड़े...

नंबर प्लेट्स का खेल : जाली निकली जुड्डा का जोहड़ में पकड़े ट्रक की नंबर प्लेट, RTO की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

इस पर आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में बीएनएस की धारा 318 (4), 340 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

नाहन : परिवहन विभाग की ओर से गत शुक्रवार को नेशनल हाइवे-07 पर जुड्डा के जोहड़ के समीप पकड़े गए टिप-ट्रैलर (ट्रक) की नंबर प्लेट पुलिस की जांच में जाली निकली। लिहाजा, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 20 जून को आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल की तरफ से पुलिस चौकी कच्चा टैंक को सूचना दी गई कि उन्होंने जुड्डा का जोहड़ में नवोदय स्कूल के पास एक टिप-ट्रैलर (ट्रक) नंबर एचआर 58डी-2042 को चैकिंग के लिए रोका है, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि इस टिप-ट्रैलर (ट्रक) में लगी नंबर प्लेट नंबर एचआर 58डी-2042 असल आरसी से मैच (मिलान) नहीं कर रही है। लिहाजा, पुलिस को मौके पर भेजा जाए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तो पाया कि अधिकारी ने संबंधित ट्रक को रोका हुआ था, जिसमें बजरी लोड़ थी।

ये भी पढ़ें:  150 नए एनएसएस स्वयंसेवियों का नामांकन, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने मौके पर ही किया MY Bharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

आरटीओ ने पुलिस को बताया कि ट्रक में लगी नंबर प्लेट एचआर 58डी-2042 इस ट्रक की नहीं है, जो किसी अन्य गाड़ी की नंबर प्लेट है। आरटीओ ने यह भी बताया कि उक्त ट्रक नंबर में 5 अन्य नंबर प्लेट अलग-अलग नंबर क्रमश: एचआर 58सी-0266 की एक, एचआर 58सी-1508 की 2, एच आर 58सी-7463 की भी 2 प्लेट्स पाई गईं। आरटीओ ने संबंधित ट्रक के किए गए चालान की कार्बन कॉपी भी पुलिस को सौंपकर इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का पुलिस से आग्रह किया।

पुलिस के अनुसार उक्त ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुधीर कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव अलीपुर कला, डाकघर लालूखेड़ी, तहसील सदर मुजफ्फरनगर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।

ये भी पढ़ें:  सीएम ने 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी, तंबाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारंभ

इस दौरान पुलिस ने जब चालक से ट्रक की असल आरसी मांगी तो चालक ने कहा कि इसके पास संबंधित ट्रक के कोई भी असल कागजात नहीं है। केवल इस ट्रक की आरसी की छायाप्रति है, जिसे वह पेश कर सकता है।

पुलिस के अनुसार इस बीच चालक द्वारा पेश की गई छाया प्रति आरसी को जब चैक किया तो संबंधित ट्रक का नंबर एचआर 58सी-1508 पाया गया, जबकि इस पर नंबर प्लेट एचआर 58डी-2042 लगी हुई थी।

पेश की गई छाया प्रति आरसी का मिलान इस ट्रक की चैसी नंबर व ईंजन नंबर से किया गया, जो सही पाया गया और उपरोक्त टिप-ट्रैलर (ट्रक) में लगी नंबर प्लेट नंबर एचआर 58डी-2042 जाली लगी पाई गई, जबकि इस टिप-ट्रैलर (ट्रक) का असल नंबर एचआर 58सी-1508 पाया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार युवक चिट्टे के साथ दबोचा, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि उक्त ट्रक को नियमानुसार पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही ट्रक मालिक द्वारा अपने ट्रक नंबर एचआर 58सी-1508 में जाली नंबर प्लेट एचआर 58डी-2042 लगाकर धोखाधड़ी करना पाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पर आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में बीएनएस की धारा 318 (4), 340 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More