HomeHimachalकुदरत का कहर : शिमला में जोरदार धमाके के साथ जमींदोज हुआ...

कुदरत का कहर : शिमला में जोरदार धमाके के साथ जमींदोज हुआ 5 मंजिला मकान, रामपुर में फटा बादल

गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान को पिछली रात ही खाली करवा लिया गया था।

शिमला : राजधानी शिमला में सोमवार सुबह पांच मंजिला एक मकान जोरदार धमाके के साथ चंद मिनटों में ही जमींदोज हो गया। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान को पिछली रात ही खाली करवा लिया गया था।

ये घटना शहर के भट्टाकुफर में माठू कालोनी में पेश आई। मकान गिरने से एक अन्य मकान में भी दरारें आ गई हैं। उधर, मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने में जुटी हैं।

बताया का रहा है कि ये मकान एक सेवानिवृत सहायक अभियंता का है, जिनका कुछ समय पहले निधन हो चुका है। इस मकान में उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। यह क्षेत्र चमियाना पंचायत के तहत आता है।

ये भी पढ़ें:  19 सितंबर को सोलन उपमंडल की परिधि में रहेगा स्थानीय अवकाश, DC ने जारी किए आदेश

बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते इस मकान को खतरा पैदा हो गया था। लोगों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के लिए की गई गलत खोदाई के चलते इस क्षेत्र में कई मकानों के ढहने का खतरा पैदा हो गया है।

इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। कई परिवार अपने घरों को खाली करने लगे हैं। प्रभावित लोग प्रशासन से तुरंत राहत व सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इस खतरे के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ

वहीं, रामपुर उपमंडल के सरपारा पंचायत में रात करीब 2 बजे अचानक बादल फटने से सिकासेरी गटूला जगह पर काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने से राजेंद्र कुमार पुत्र पलस राम का एक कमरा, एक किचन सहित अन्य सारा सामान मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

वहीं, विनोद कुमार का एक खूड, एक गाय और गोपाल सिंह का एक खूड और गाय बह गई है। बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और नुकसान का आंकलन करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  दक्षिण जोन जीएसटी विंग परवाणू ने स्टोन क्रेशर व खनन करदाताओं से वसूले 2.82 करोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More