HomeHimachalSirmaurमधाना पंचायत में ग्राम सभा की कार्यवाही दर्ज करने नहीं पहुंचा कोई...

मधाना पंचायत में ग्राम सभा की कार्यवाही दर्ज करने नहीं पहुंचा कोई कर्मचारी, बैठक स्थगित, BDO ने दिए जांच के आदेश

इसको लेकर लोगों ने डीसी सिरमौर को पत्र लिखा है। साथ ही इस सिलसिले में सोमवार को ग्रामीण डीसी को पत्र भी सौंपेंगे।

नाहन : विकास खंड पांवटा साहिब के तहत आने वाली मधाना पंचायत में ग्राम सभा की कार्यवाही दर्ज करने कोई कर्मचारी न पहुंचने से जन प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। इसको लेकर लोगों ने डीसी सिरमौर को पत्र लिखा है। साथ ही इस सिलसिले में सोमवार को ग्रामीण डीसी को पत्र भी सौंपेंगे।

पंचायत के उपप्रधान हरिदत्त, पूर्व प्रधान बाबूराम, वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह ठाकुर, संतोष, सीमा, सतिंदर और समाजसेवी कमलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को आयोजित ग्राम सभा में 80 लोग पहुंचे थे।

काफी समय तक लोग कर्मचारी के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक भी कोई ग्राम सभा में नहीं पहुंचा। ऐसे में लोगों को निराश होकर अपने घरों को लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय लोक अदालत : सिरमौर की 10 बैंचों में 1448 मामलों का समझौते से निपटारा, 6.12 करोड़ की वसूली

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में दूरदराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे और कोरम भी पूरा था, लेकिन ग्राम सभा की कार्यवाही लिखने के लिए कर्मचारी ही नहीं पहुंचा। इस ग्राम सभा में मुख्य तौर कर संशोधित बीपीएल चयन को लेकर चर्चा की जानी थी।

कमलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस पंचायत में तैनात सचिव की हाल ही में सेवानिवृत्ति हुई है। इसके बाद पंचायत में पद खाली पड़ा है। इसके चलते लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग की ओर से ड्यूटी पर तैनात किए कर्मचारी के ग्राम सभा में न पहुंचने पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  6 ट्रैक्टरों से वसूला 1.27 लाख का जुर्माना, अवैध खनन पर कार्रवाई

उधर, बीडीओ पांवटा साहिब विकास बंसल ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक की ग्राम सभा के लिए विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने माना कि ग्रामीणों ने भी उनके ग्राम सभा में न पहुंचने पर फोन किए। घर से ड्यूटी पर जाने के बाद भी वह क्यों नहीं पहुंचा। इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल, ग्राम सभा को स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 340वें नाहन आगमन दिवस पर होगा जोड़ मेला, 1685 को ऐतिहासिक शहर में पधारे थे गुरू महाराज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More