HomeHimachalSirmaurट्रैफिक पुलिस नाहन का 'ऑपरेशन सुरक्षा': शंभूवाला में कसा शिकंजा, नियमों के...

ट्रैफिक पुलिस नाहन का ‘ऑपरेशन सुरक्षा’: शंभूवाला में कसा शिकंजा, नियमों के उल्लंघन पर कटी रसीद

ट्रैफिक इंचार्ज विजय ठाकुर की अगुवाई में टीम ने न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के चालान काटे, बल्कि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे पर रविवार को ट्रैफिक पुलिस नाहन ने शंभूवाला में एक सघन सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लापरवाह चालकों को सबक सिखाया।

ट्रैफिक इंचार्ज विजय ठाकुर की अगुवाई में टीम ने न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के चालान काटे, बल्कि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान में विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर भी लगाम कसी गई, जिनके चालान काटकर उनके मालिकों को भी फोन पर नियमों की जानकारी दी गई।

जानलेवा रफ्तार पर लगाम
यह अभियान शंभूवाला के उसी संवेदनशील इलाके में चलाया गया है, जहां कुछ समय पहले एक दर्दनाक बाइक हादसे में दो युवकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से ही यहां वाहनों की गति पर विशेष नजर रखी जा रही है और स्पीडोमीटर का उपयोग कर ओवरस्पीडिंग करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, यहां उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी

ट्रैफिक इंचार्ज विजय ठाकुर ने बताया कि शंभूवाला में जून महीने में ही ट्रैफिक पुलिस ने 249 ओवरस्पीडिंग चालान स्पीडोमीटर से किए हैं, जिनसे 2.39 लाख रुपये नकद और बाकी राशि यूपीआई के माध्यम से वसूल की गई। जबकि, गत मई माह में 269 चालान काटकर 2.28 लाख रुपये नकद और शेष ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया था। इस माह भी ये अभियान जारी है। अब तक भी कई चालान यहां किए जा चुके हैं। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि हाईवे पर रफ्तार का जुनून कितना खतरनाक हो सकता है।

‘लोकल’ होने का मतलब, नियम तोड़ना नहीं
ट्रैफिक इंचार्ज विजय ठाकुर ने स्पष्ट किया कि “लोकल” होने का मतलब यह नहीं कि कोई यातायात नियमों को तोड़ सकता है। यातायात नियमों की अवहेलना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  योग ओलंपियाड में कोटड़ी व्यास स्कूल का दोनों वर्गों में फिर दबदबा

इसके अलावा अंडरएज वाहन चालकों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले माह ऐसे 4 चालान किए गए थे।

हिमाचल में वाहन चलाने की ये गति
एएसआई विजय ठाकुर ने ये भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईव पर एलएमवी वाहनों के लिए 60 किलोमीटर प्रति घंटा और दोपहिया वाहनों सहित भारी वाहनों के लिए 50 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति निर्धारित है। इन सड़कों पर इससे तेज चलना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद खतरनाक है और गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जल्द जारी होंगे नए निशुल्क एलपीजी कनेक्शन, ये होंगी पात्रता शर्तें

ट्रैफिक पुलिस हर वाहन मालिक को इस बारे में अवगत कराती है और चालकों को जागरूक कर चेतावनी भी देती है। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने जगह-जगह स्पीड साइन बोर्ड भी लगा रखे हैं, इसके बावजूद कुछ लोग खतरनाक ड्राइविंग से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी सूरत में पुलिस को चालान काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसपी सिरमौर एनएस नेगी के आदेशों पर नियम तोड़ने वाले हर वाहन के चालान किए जा रहे हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More