HomeHimachalचौगान के सामने PG कॉलेज के पुराने भवन में चलेगी मेडिकल कॉलेज...

चौगान के सामने PG कॉलेज के पुराने भवन में चलेगी मेडिकल कॉलेज की जनरल OPD, विधायक सोलंकी करेंगे शुभारंभ

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर जगह काफी तंग है। साथ ही बैठने की व्यवस्था भी सभी मरीजों के लिए नहीं है। इससे यहां घुटन जैसी दिक्कतें मरीजों को अक्सर पेश आती हैं। यहां पर प्रतिदिन 1000 से 1300 तक ओपीडी रहती है। इस समस्या को देखते हुए जनरल OPD को अलग जगह शिफ्ट करने की मांग चल रही थी।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की जनरल OPD जल्द PG कॉलेज के पुराने भवन में शिफ्ट होगी। जल्द ये बदलाव होने जा रहा है। इससे न केवल कई समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि मरीजों के लिए इस भवन तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।

ऐतिहासिक चौगान के सामने इस भवन का इस्तेमाल लंबे समय से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ही कर रहा है। विधायक अजय सोलंकी इसका शुभारंभ करेंगे। लोगों की मांग के बाद इसे शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

इस कदम से मेडिकल कॉलेज में आने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। शुरुआती चरण में इस OPD में दो से तीन डॉक्टर बैठेंगे, जिनके साथ अंतिम वर्ष के इंटर्न भी होंगे।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी जैसे आम रोगों से पीड़ित मरीजों को भारी भीड़ के बीच समस्या से दो-चार होना पड़ता है। पहले ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर जगह काफी तंग है। साथ ही बैठने की व्यवस्था भी सभी मरीजों के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें:  अचानक प्राइमरी स्कूलों में पहुंच गए डीसी, बच्चों से किया संवाद, शिक्षकों को दिए ये निर्देश

इससे यहां घुटन जैसी दिक्कतें मरीजों को अक्सर पेश आती हैं। यहां पर प्रतिदिन 1000 से 1300 तक ओपीडी रहती है। इस समस्या को देखते हुए जनरल OPD को अलग जगह शिफ्ट करने की मांग चल रही थी। विधायक के प्रयासों के बाद अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

ओपीडी को वेलनेस सेंटर में बदलने का भी प्रयास
विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि इस ओपीडी को शहरी वेलनेस सेंटर में बदलने का भी प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए जल्द ही बजट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां लैब टेक्नीशियन भी नियुक्त होंगे, जिससे रूटीन टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा डॉग बाइट जैसे मामलों के लिए प्रीवेंटिव मेडिसिन और इंजेक्शन भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : तहसील कल्याण अधिकारी ने गोद लिया धारटीधार इलाके का कांसर हाई स्कूल, ये है ध्येय

ओपीडी में हेल्थ एजुकेटर भी रखे जाएंगे
उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एस.एस. डोगरा ने माना कि नाहन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जगह की कमी के कारण मरीजों को घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ता है।

इस समस्या को लेकर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों ने विधायक अजय सोलंकी से समाधान की मांग की थी। इसे जल्द पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इस ओपीडी में हेल्थ एजुकेटर भी रखे जाएंगे, जिनका काम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा।

दिल्ली गेट से पहुंचना इसलिए आसान
जिले के किसी भी हिस्से से कोई मरीज अपने इलाज के लिए नाहन पहुंचता है तो दिल्ली गेट ही ऐसा स्टेशन है, जहां लोग बसों से उतरते हैं। यहां से मेडिकल कॉलेज पहुंचने के लिए एक किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है।

जबकि, पीजी कॉलेज का पुराना भवन यहां से महज 300 मीटर दूर चौगान मैदान के बिल्कुल सामने है। ऐसे में सामान्य रोग के उपचार करने पहुंचने वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज का रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। वहीं, पर्ची बनाने के लिए मेडिकल कालेज की भीड़ के बीच नहीं लगना होगा। यहां अलग से पर्ची काउंटर भी होगा।

ये भी पढ़ें:  गिरि पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन फिर टूटी, नाहन शहर में गहराया जल संकट!

सबसे अहम बात ये है कि पुराने पीजी कॉलेज का ये स्थान खुला और हवादार है। मरीजों को बैठने के लिए यहां पर्याप्त स्थान है। ऐसे में यहां उपचार कराना मरीजों के लिए आसान होगा। गंभीर मरीजों को प्राथमिक जांच के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के बाहर से भीड़ भी खत्म हो जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More