नाहन : गवर्नमेंट आईटीआई नाहन में 23 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से तीन कंपनियां युवाओं को रोजगार देंगी. प्रिंसिपल अशरफ अली ने बताया कि नाहन में देश की नामी कंपनियां क्रॉन्पटन ग्रीव्स बद्दी, ग्राइंडवेल नॉरटन बद्दी बरोटीवाला व एमटी ऑटो क्राफ्ट बरोटीवाला की ओर से कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे.
उन्होंने बताया कि इन तीनों कंपनियों में ट्रैनी आपरेटर और ऑपरेंटिस ट्रैनी के लगभग 100 पद भरे जाएंगे. इसमें सभी ट्रेड के आईटीआई पास प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को ये कंपनियां 13,500 से 17,000 रुपये तक वेतन देंगी.
इसके साथ साथ कैंटीन सुविधा, वर्दी और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी. उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं.
- सिरमौर में यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद, 30 दिसंबर तक करें अप्लाई
- नाहन में हेलीपोर्ट निर्माण की तैयारी ! आज खुलेंगे OLS सर्वे के टेंडर
- बिजली उत्पादन में रामपुर हाईड्रो पावर स्टेशन ने रचा नया इतिहास, 3 माह पूर्व ही लक्ष्य पूरा
