HomeWeatherबारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, बेघर हुआ 5 सदस्यों का...

बारिश से ढहा गरीब परिवार का आशियाना, बेघर हुआ 5 सदस्यों का परिवार

पूर्व वार्ड सदस्य वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से इनका दो कमरों के पक्के मकान और टीननूमा छत के एक कमरे की दीवारें बारिश से ढह गई हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके की धगेड़ा पंचायत के कून गांव में हाल ही में हुई बारिश से एक गरीब परिवार का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। अब परिवार के पास रहने के लिए यहां ठिकाना नहीं है।

इस घटना के बाद इंद्र सिंह का पांच सदस्यों का परिवार अब तीना गुल्लरवाला में अपने एक रिश्तेदार के घर में शरण लिए हुए हैं।

पूर्व वार्ड सदस्य वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से इनका दो कमरों के पक्के मकान और टीननूमा छत के एक कमरे की दीवारें बारिश से ढह गई हैं।

अब ये मकान रहने लायक नहीं बचा है। इस वजह से ये परिवार कभी अपने रिश्तेदार और कभी उनके पास रह रहा है। उन्होंने बताया कि गरीबी के कारण इंद्र सिंह नया मकान बनाने में सक्षम नहीं है।

ये भी पढ़ें:  Himachal Weather Update: फिर बिगड़ेगा मौसम! लुढ़केगा पारा, थमेगी रफ्तार, जानिए क्या है नई अपडेट

उन्होंने बताया कि इंद्र सिंह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और उनके पास इस मुश्किल घड़ी में कोई और साधन नहीं है। बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने बताया कि हल्का पटवारी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से अपील की है कि वे इस गरीब परिवार की मदद की जाए, ताकि वे जल्द अपने घर लौट सकें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की पंजाब में दबिश, चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार, ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More