HomeHimachalसिरमौर में बड़ा हादसा : दो सगे भाइयों समेत तीन युवक यमुना...

सिरमौर में बड़ा हादसा : दो सगे भाइयों समेत तीन युवक यमुना नदी में डूबे, तलाश जारी

बताया जा रहा है कि ये युवक देवता की पालकी के साथ उत्तराखंड की तरफ से लौट रहे थे। पांवटा साहिब पहुंचने के बाद यमुना घाट पर इनमें से एक युवक नदी में स्नान करने उतरा था।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन युवक यमुना नदी के तेज बहाव में डूब गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं हैं और तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि ये युवक देवता की पालकी के साथ उत्तराखंड की तरफ से लौट रहे थे। पांवटा साहिब पहुंचने के बाद यमुना घाट पर इनमें से एक युवक नदी में स्नान करने उतरा था। जैसे ही युवक पानी में डूबने लगा तो दो अन्य युवक उसे बचाने नदी में उतरे और पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:  सीनियर एजेंसी मैनेजर व डेवलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, 6 जनवरी को पहुंचें

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। इस बीच रेस्क्यू टीमें भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। गोताखोरों की टीम भी नदी में उतारी गई है।

इन तीन युवकों की पहचान अमित (23) पुत्र जोगी राम, कमलेश (22) पुत्र प्रेम सिंह  और रजनीश (20) पुत्र प्रेम सिंह  के तौर पर हुई है। ये सभी शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गवाली के रहने वाले हैं।

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा और एसडीपीओ पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर भी मौके पर हैं। तीनों युवकों को बचाने के लिए गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी फिलहाल युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें:  नाहन क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 190 करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More