HomeHimachalSirmaur17 साल की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम, कमरे में बैड...

17 साल की छात्रा ने उठाया ये खौफनाक कदम, कमरे में बैड पर मिला नोट, जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए। सरसरी जांच करने पर पुलिस ने पाया कि मृतका जमा एक कक्षा की छात्रा थी। उसके पैर में काफी समय से दर्द रहता था और साइंस का सब्जेक्ट लेने के कारण भी वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी।

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में 17 साल की एक छात्रा ने कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुमारी युटोन पुत्री रिंचन कुंगा निवासी गांव शक्ति, खारी, यूटी लद्दाख के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से लद्दाखी भाषा में लिखा हुआ एक हस्तलिखित नोट भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल से पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि एक निजी स्कूल से एक छात्रा को अस्पताल लाया गया है, जिसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन कक्ष में एक लड़की मृत हालत में पाई गई।

ये भी पढ़ें:  पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! JEE-NEET और SSB परीक्षाओं के लिए निगम देगा मुफ्त कोचिंग

पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए। सरसरी जांच करने पर पुलिस ने पाया कि मृतका जमा एक कक्षा की छात्रा थी। उसके पैर में काफी समय से दर्द रहता था और साइंस का सब्जेक्ट लेने के कारण भी वह मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी।

मृतका ने एक दिन पहले ही अपने पिता से रोते हुए फोन पर बात की थी। ये घटना गत मंगलवार की है। उसने कमरे से क्लास में जाने से इनकार किया। इस बीच जब अकेली थी तो उसने स्टॉल से फंदा लगा लिया। जब स्कूल की सफाई कर्मचारी उसके रिहायशी कमरे में सफाई के लिए आई तो अंदर का नजारा देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें:  सहकारी सभाओं के लिए नाहन में हुआ 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कर्मचारी ने इसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रशासन को दी। इसके बाद उसे आनन-फानन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान एसएफएसएल की टीम से भी मौके का निरीक्षण करवाया गया।

मौके से बैड पर एक हस्तलिखित नोट मिला है, जो लदाखी भाषा में है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन 24 शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा, हेड टीचर से बने CHT, आदेश जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More