HomeAccidentहिमाचल में भीषण हादसा : बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई...

हिमाचल में भीषण हादसा : बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई निजी बस, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार 15 शव निकाले जा चुके हैं। 3 बच्चियों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जानकारी मिली है कि बस में 35 यात्री सवार थे।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां झंडूता उपमंडल के बरठीं के समीप बालू घाट क्षेत्र में मरोतन से घुमारवीं जा रही एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई।

मौके पर बचाव दल की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। हादसा इतना भयावह था कि बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची और मलबा बस पर आ गिरा।

जानकारी के अनुसार 15 शव निकाले जा चुके हैं। 3 बच्चियों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बस में कुल 18 यात्री सवार थे, जबकि कुछ यात्री हादसे से पहले अपने स्टेशनों पर उतर गए थे।

ये भी पढ़ें:  स्विफ्ट कार में हो रही थी चिट्टे की तस्करी, पुलिस ने धर दबोचे 2 युवक

सीएम और डिप्टी सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, कच्ची हल्दी और जौ की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

भाजपा ने जताया दुख
दुर्घटनाग्रस्त पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज और हर्ष महाजन आदि ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा का पूर्ण संगठन इस पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं सुक्खू, 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा बजट सत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More